नई दिल्ली। दिल्ली के चुनावी दंगल में अब कांग्रेस भी पूरी ताकत झौंकती हुई नजर आ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में हाशिए पर धकेल दी गई कांग्रेस ने पहले अजय माकन को मैदान में उतारा, अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी दिल्ली के चुनावी दंगल में ताल ठोकेंगे।बताया जा रहा है कि सोनिया और राहुल गांधी 29 जनवरी और 1 फरवरी को दिल्ली में चुनावी रैली करेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि ये रैलियां कहां होंगी। दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं, जिसके नतीजे 10 फरवरी को घोषित होंगे। दिल्ली में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी थी। कांग्रेस के कई दिग्गज चुनाव हार गए थे और सिर्फ आठ सीटें हाथ लगी थीं।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली में 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच तीन-चार रैलियों को संबोधित करेंगे। हालांकि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि यह प्रधानमंत्री की व्यस्तता पर निर्भर करेंगे कि वह कितनी रैलियां कर पाएंगे। बता दें कि भाजपा ने किरण बेदी को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।सोनिया गांधी भी उतरेंगी राहुल के साथ प्रचार में..
नई दिल्ली। दिल्ली के चुनावी दंगल में अब कांग्रेस भी पूरी ताकत झौंकती हुई नजर आ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में हाशिए पर धकेल दी गई कांग्रेस ने पहले अजय माकन को मैदान में उतारा, अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी दिल्ली के चुनावी दंगल में ताल ठोकेंगे।बताया जा रहा है कि सोनिया और राहुल गांधी 29 जनवरी और 1 फरवरी को दिल्ली में चुनावी रैली करेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि ये रैलियां कहां होंगी। दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं, जिसके नतीजे 10 फरवरी को घोषित होंगे। दिल्ली में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी थी। कांग्रेस के कई दिग्गज चुनाव हार गए थे और सिर्फ आठ सीटें हाथ लगी थीं।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली में 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच तीन-चार रैलियों को संबोधित करेंगे। हालांकि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि यह प्रधानमंत्री की व्यस्तता पर निर्भर करेंगे कि वह कितनी रैलियां कर पाएंगे। बता दें कि भाजपा ने किरण बेदी को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
Labels:
प्रदेश
Location:
New Delhi, Delhi, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment