बदायूं थाने में पुलिसकर्मियों ने किया किशोरी से रेप

बदायूं। उत्तर प्रदेश में फिर 'खाकी' की शर्मसार कर देने वाली करतूत सामने आई है। मूसाझाग क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों ने किशोरी को रास्ते से उठा लिया और थाने ले जाकर दुष्कर्मकिया। बृहस्पतिवार देर रात दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।बुधवार रात करीब आठ बजे थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय लड़की घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान पास से गुजरते मूसाझाग थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी जो शराब के नशे में धुत थे, किशोरी को जबरन जीप में डालकर थाने ले गए। किशोरी की हालत बिगडऩे पर दोनों पुलिस जीप से उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग निकले। बदहवास किशोरी ने घर पहुंचकर बताया तो परिजन बृहस्पतिवार सुबह एसपी सिटी लल्लन सिंह से मिले। घटना की नामजद तहरीर दी। देर रात आरोपी सिपाहियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सिपाहियों की तलाश में क्राइम ब्रांच टीम को लगाया गया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि फरार दोनों सिपाही जल्द ही गिरफ्त में होंगे।डेढ़ साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी लालपुर में भी पुलिसकर्मियों ने धार्मिक स्थल पहुंची युवती से दुष्कर्म किया था। इस मामले में सभी आरोपियों पर मुकदमा हुआ और एक आरोपी को बर्खास्त कर दिया गया था। तब तत्कालीन एसएसपी को भी कुर्सी गंवानी पड़ी थी।

No comments:

Post a Comment