पंचायत चुनाव का प्रशिक्षण विगत दिवस पॉलिटेक्निक कॉलेज मुरैना में दिया गया था, जिसमें 829 कर्मचारियों को पत्र जारी किये गये थे। उनमें 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उन्हे चुनाव अधिनियम के तहत निलम्बन की कर्रवाई की जा रही है। जिनमें जी.एस.उचरिया पी.जी.कॉलेज मुरैना, रामचरन लाल सोलंकी प्रधानाध्यापक दतहरा, एम डी मोटोली प्रशिक्षण अधिकारी आई टी आई, विजय सिह तोमर शिक्षक, बृजेश कुमार शर्मा, रामपाल यादव प्रधानाध्यापक, एस एस कुशवाह प्रधानाध्यापक बालक क्र.2 मुरैना, लोकेन्द्र सिंह यादव, पूरन सिंह, प्रवेश कुमार पाठक सहायक शिक्षक, हरीशचन्द्र सिंह एम एल बी उ.मा.वि. मुरैना और अमर सिंह कंषाना सहायक शिक्षक जींगनी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने निर्देश जारी किये है कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही या फर्जी मेडीकल देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होने स्पष्ट कहा है कि गम्भीर बीमारी है तो चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी किया हुआ प्रमाण पत्र और कार्यालय प्रमुख द्वारा लिखा हुआ पत्र ही मान्य किया जायेगा, कार्यालय प्रमुख के बिना सीधे आवेदन देने वालों को निलम्बन की कार्रवाई होगी। यह जानकारी सीईओ श्री आशीष कुमार ने दी है।
बारह कर्मचारियों को तत्काल निलम्बित करने की कार्रवाई

Labels:
प्रदेश
Location:
Morena, Madhya Pradesh 476001, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment