उज्जैन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह का उज्जैन दौरा कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब पार्टी अध्यक्ष श्री सिंह इंदौर होते हुए उज्जैन नहीं आऐंगे। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह के आगमन की खासी तैयारियां की गई थीं मगर उनक न आने से कार्यकर्ताओं का जोश कुछ मंदा पड़ गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह आज मप्र की अपनी अप्लकालीन यात्रा पर पधारने वाले थे। इस दौरान वे इंदौर से उज्जैन पहुंचने वाले थे। शाम करीब 4 बजे उनका श्री महाकालेश्वर में दर्शनों का कार्यक्रम था मगर अपरिहार्य कारणों से उनका दौरा कार्यक्रम स्थगित हो गया।भाजपा मीडिया प्रभारी जयप्रकाश जूनवाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह का दौरा स्थगित हो गया है। उनके साथ श्री महाकालेश्वर दर्शन हेतु शहर पहुंचने वाली इंदौर सांसद सुमित्रा महाजन भी उज्जैन नहीं पहुंचेंगी।
No comments:
Post a Comment