अध्यादेश वापसी से नहीं जाएगी प्रतिष्ठा: नीतीश

पटना । दागियों के चुनाव लड़ने संबंधित अध्यादेश पर बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि ऐसा अध्यादेश लाना उचित नहीं था। वैसे अब भी कुछ नहीं बिगड़ा है क्योंकि राष्ट्रपति ने इसे अब तक स्वीकृति नहीं दी है। इसे वापस लिए जाने से किसी की भी प्रतिष्ठा कम नहीं होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी अध्यादेश को वापस लिए जाने की अपील की है। नीतीश ने कहा कि कोई भी कानून संसद में बहस के जरिये बनाना चाहिए। दागियों से संबंधित अध्यादेश एक विवादित विषय था। लिहाजा पिछले दरवाजे से अध्यादेश लाकर कानून बनाने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। देश का जनमत इस विवादित अध्यादेश के खिलाफ था। सत्तारूढ़ दल के बड़े नेताओं ने भी इसके विरोध में टिप्पणी की है।उन्होंने कहा कि अध्यादेश को लेकर राहुल गांधी का रुख सही है। वैसे केंद्र सरकार के मंत्री ही यह बता सकते हैं कि किस कारण और किसके दबाव पर यह अध्यादेश लाया गया।

No comments:

Post a Comment