अग्नि-5 मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण


बालासोर। स्वदेशी तकनीक से निर्मित 5000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अंतर महाद्वीपीय बैलास्टिक मिसाइल अग्नि-5 का आज ओडिशा के व्हीलर द्वीप से सफल परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा निर्मित इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बारे में जानकारी संगठन के सूत्रों द्वारा दी गई। यह मिसाइल 1000 किलो तक के परमाणु हथियार को ले जा सकता है और चीन से लेकर यूरोप के देश तक मार कर सकता है। व्हीलर द्वीप से अग्नि पांच का यह दूसरा प्रक्षेपण था इससे पहले 19 अप्रैल को भी यहीं से इस मिसाइल का परीक्षण किया गया था। 

No comments:

Post a Comment