पाक को बर्दाश्त नहीं मुस्लिम लड़की का हिंदू से प्यार, 'रांझना' बैन

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की फिल्म रांझना पाकिस्तान में हमेशा के लिए बैन की जा सकती है। सोनम कपूर और धनुष की मुख्य भूमिका वाली फिल्म भारत में 21 जून को प्रदर्शित हुई थी और जल्द ही वह पाकिस्तान में प्रदर्शित होने वाली थी। बताया जाता है कि पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने रांझना के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। सेंसर बोर्ड का कहना है कि रांझना में एक मुस्लिम लड़़की की छवि को ठीक तरीके से पेश नहीं किया गया है। फिल्म में सोनम कपूर जोया नाम की मुस्लम लड़की के किरदार में है जो हिंदू लड़के से प्रेम करती है।

No comments:

Post a Comment