मुंबई। पेशे से फिल्म एडिटर दिल्ली की मूल निवासी पल्लवी झा (22) ने पश्चिम उपनगर के जोगेश्वरी स्थित अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में पल्लवी के पूर्व प्रेमी शैलेंद्र शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात दिल्ली के मयूर विहार इलाके की रहने वाली पल्लवी झा ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस को उसके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव को कूपर अस्पताल भेजा गया। सोमवार दोपहर युवती की मां ने पल्लवी के पूर्व ब्वॉयफे्रंड खिलाफआत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। शैलेन्द्र पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पल्लवी से शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झा दो साल पहले दिल्ली से मुंबई आई थी। वह फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए आई थी। फिलहाल वह बतौर फिल्म एडिटर काम कर रही थी। झा और शैलेन्द्र एक ही रूम में रह रहे थे। दोनों का पिछले पांच साल से अफेयर चल रहा था। पल्लवी अपने ब्वॉयफे्रंड से शादी करना चाहती थी। नवंबर में शादी तय भी हो गई थी लेकिन शैलेन्द्र ने दहेज के रूप में 30 लाख रूपए और कार की डिमांड रखी। पल्लवी के घर वाले दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाए। इस कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई। झा ने पिछले साल दिल्ली में शैलेन्द्र के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया था। झा पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस कारण वह डिप्रेशन में आ गई। वहीं, पुलिस का दावा है कि शैलेन्द्र को जल्द ही दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिल्म एडिटर ने की सुसाइड, पूर्व प्रेमी पर रेप का आरोप
मुंबई। पेशे से फिल्म एडिटर दिल्ली की मूल निवासी पल्लवी झा (22) ने पश्चिम उपनगर के जोगेश्वरी स्थित अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में पल्लवी के पूर्व प्रेमी शैलेंद्र शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात दिल्ली के मयूर विहार इलाके की रहने वाली पल्लवी झा ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस को उसके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव को कूपर अस्पताल भेजा गया। सोमवार दोपहर युवती की मां ने पल्लवी के पूर्व ब्वॉयफे्रंड खिलाफआत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। शैलेन्द्र पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पल्लवी से शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झा दो साल पहले दिल्ली से मुंबई आई थी। वह फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए आई थी। फिलहाल वह बतौर फिल्म एडिटर काम कर रही थी। झा और शैलेन्द्र एक ही रूम में रह रहे थे। दोनों का पिछले पांच साल से अफेयर चल रहा था। पल्लवी अपने ब्वॉयफे्रंड से शादी करना चाहती थी। नवंबर में शादी तय भी हो गई थी लेकिन शैलेन्द्र ने दहेज के रूप में 30 लाख रूपए और कार की डिमांड रखी। पल्लवी के घर वाले दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाए। इस कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई। झा ने पिछले साल दिल्ली में शैलेन्द्र के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया था। झा पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस कारण वह डिप्रेशन में आ गई। वहीं, पुलिस का दावा है कि शैलेन्द्र को जल्द ही दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment