नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में दुनिया की 7.2 अरब की आबादी वर्ष 2025 तक आठ अरब के पार हो जाएगी। 25 साल बाद यानी 2050 तक ये आबादी और बढ़कर दस अरब से अधिक हो जाएगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत वर्ष 2028 तक चीन को पछाड़कर दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। विश्व संस्था की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि जनसंख्या में यह इजाफा विकासशील देशों में मुख्य रूप से होगा। जिन विकासशील देशों की आबादी फिलहाल पांच अरब से ज्यादा है साल 2050 तक ये आंकड़ा आठ अरब के पार हो जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि अफ्रीका, भारत, इंडोनेशिया, अमेरिका और फिलिपींस जैसे देशों की आबादी में इजाफा होगा। आर्थिक और सामाजिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जनरल वू होंगबू ने कहा, 'हालांकि जनसंख्या वृद्धि दर में कमी आई है, लेकिन यह रिपोर्ट बताती है कि कुछ विकासशील देशों, खासकर अफ्रीका में आबादी तेजी से बढ़ रही है'। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2050 तक कई विकासशील देश ऐसे होंगे जहां जनसंख्या वृद्धि अन्य देशों की तुलना में कम होगी। वहीं करीब 49 विकासशील देश ऐसे होंगे जहां की जनसंख्या 900 मिलियन से बढ़कर वर्ष 2050 में 1.8 बलियन तक पहुंच जाएगी। ऐसा अनुमान है कि वर्ष 2050 तक नाईजीरिया की जनसंख्या अमेरिका की जनसंख्या से कहीं आगे निकल जाएगी।भारत बन जाएगा नंबर एक जनसंख्या वाला देश..
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में दुनिया की 7.2 अरब की आबादी वर्ष 2025 तक आठ अरब के पार हो जाएगी। 25 साल बाद यानी 2050 तक ये आबादी और बढ़कर दस अरब से अधिक हो जाएगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत वर्ष 2028 तक चीन को पछाड़कर दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। विश्व संस्था की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि जनसंख्या में यह इजाफा विकासशील देशों में मुख्य रूप से होगा। जिन विकासशील देशों की आबादी फिलहाल पांच अरब से ज्यादा है साल 2050 तक ये आंकड़ा आठ अरब के पार हो जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि अफ्रीका, भारत, इंडोनेशिया, अमेरिका और फिलिपींस जैसे देशों की आबादी में इजाफा होगा। आर्थिक और सामाजिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जनरल वू होंगबू ने कहा, 'हालांकि जनसंख्या वृद्धि दर में कमी आई है, लेकिन यह रिपोर्ट बताती है कि कुछ विकासशील देशों, खासकर अफ्रीका में आबादी तेजी से बढ़ रही है'। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2050 तक कई विकासशील देश ऐसे होंगे जहां जनसंख्या वृद्धि अन्य देशों की तुलना में कम होगी। वहीं करीब 49 विकासशील देश ऐसे होंगे जहां की जनसंख्या 900 मिलियन से बढ़कर वर्ष 2050 में 1.8 बलियन तक पहुंच जाएगी। ऐसा अनुमान है कि वर्ष 2050 तक नाईजीरिया की जनसंख्या अमेरिका की जनसंख्या से कहीं आगे निकल जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment