जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने कहा है कि नेल्सन मंडेला की हालत में सुधार हो रहा है। जुमा ने बताया कि नौवें दिन डॉक्टरों को उनकी स्थिति संतोषजनक लग रही है। वाजुलू नटाल में राष्ट्रीय युवा दिवस पर लोगों को संबोधित कर रहे राष्ट्रपति ने कहा कि मडीबा (मंडेला) के लिए आप सभी लोग प्रार्थनाएं कीजिए। आप सभी जानते हैं कि वह अब भी अस्पताल में हैं। हमें खुशी है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हम सभी उनसे प्यार करते हैं और उन्हें वापस घर आते देखना चाहते हैं। मडीबा भी जानते हैं कि जनता उनसे कितना प्यार करती है। वह स्वस्थ होकर घर वापस लौटेंगे।मंडेला की हालत में सुधार: जुमा
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने कहा है कि नेल्सन मंडेला की हालत में सुधार हो रहा है। जुमा ने बताया कि नौवें दिन डॉक्टरों को उनकी स्थिति संतोषजनक लग रही है। वाजुलू नटाल में राष्ट्रीय युवा दिवस पर लोगों को संबोधित कर रहे राष्ट्रपति ने कहा कि मडीबा (मंडेला) के लिए आप सभी लोग प्रार्थनाएं कीजिए। आप सभी जानते हैं कि वह अब भी अस्पताल में हैं। हमें खुशी है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हम सभी उनसे प्यार करते हैं और उन्हें वापस घर आते देखना चाहते हैं। मडीबा भी जानते हैं कि जनता उनसे कितना प्यार करती है। वह स्वस्थ होकर घर वापस लौटेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment