खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा रुकी

श्रीनगर: पहलगाम और सोनमर्ग हो रही बारिश का असर अमरनाथ जानेवाले श्रद्धालुओं पर भी पड़ने लगा है। खराब मौसम के चलते आज (शनिवार को) अमरनाथ गुफा की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। पहले जत्थे में गए श्रद्धालुओं को भी खराब मौसम के चलते लौटना पड़ा है। खबर है कि बालटाल और पहलगाम दोनों ही रूटों पर यात्रियों जहां-तहां रुके हुए हैं। बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा का रास्ता फिसलन हो गया है। ऐसे में प्रशासन कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता। बारिश थमने के बाद रास्ता सुरक्षित होने पर ही यात्रियों के जत्थे को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment