दिल्ली में यमुना उफान पर, सेना सतर्क

नई दिल्ली।। जून में दिल्ली के लोगों को यमुना अलग ही 'रंग' में दिखने लगी है। कल तक नाला बनी ऐतिहासिक यमुना मंगलवार की सुबह अचानक उफनती नदी में तब्दील हो गई। उसका गंदा और दूषित पानी राजधानी से निकल गया और उसमें मिट्टी भरा पानी हिलोरें लेने लगा है। बुधवार तक राजधानी में यमुना तबाही का मंजर ला सकती है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी के कारण यमुना सुबह खतरे का निशान पार कर गई। इसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते खतरे को देखते हुए सेना को सतर्क कर दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment