आयशा बनीं पाक वायुसेना में पहली महिला फाइटर पायलट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की आयशा ने अपने देश में महिलाओं के सामने मिसाल पेश की है। आयशा पहली पाक महिला हैं जो फाइटर पायलेट बनीं हैं। यूं तो पाकिस्तान की वायुसेना में करीब उन्नीस महिलाएं सेवारत हैं, लेकिन इन सभी में आयशा सबसे अलग हैं। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने परिवारवालों की नाराजगी तक सहनी पड़ी है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर की रहने वाली 26 वर्षीय आयशा फारुक को अन्य पांच महिलाओं के साथ फाइनल टेस्ट में शामिल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने अंतिम पड़ाव भी पार कर लिया और देश की पहली महिला फाइटर पायलेट बन गई।

No comments:

Post a Comment