जल्दी ही पूरे देश की सुरक्षा संभाल लेंगे अफगान बल

काबुल : अफगान सुरक्षाबल जल्दी ही पूरे देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल लेंगे हालांकि नाटो गठबंधन के सैनिक साजोसामान के साथ उनकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नाटो बलों की अगुवाई में 12 वर्षों के संघर्ष के बाद अफगान सुरक्षा बलों के लिए यह ऐतिहासिक कदम होगा। नाटो शेष 95 जिलों की जिम्मेदारी जल्दी ही अफगान बलों को सौंप देगा। इन जिलों में से कई पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों के बेहद संवेदनशील क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों में तालिबान 2001 से अमेरिका समर्थित सरकार के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में लिप्त रहा है।

No comments:

Post a Comment