लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप को पेट के आपरेशन के लिए लंदन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि 91 वर्षीय फिलिप के दो सप्ताह तक अस्पताल में रहने की संभावना है। बयान में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है और कहा गया है कि इस बारे में समय आने पर आगे की सूचना दी जाएगी। 2011 के क्रिसमस के बाद यह चौथा मौका है जब प्रिंस फिलिप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले साल एलिजाबेथ के महारानी बनने की हीरक जुबली के दौरान भी उन्हें ब्लाडर में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ब्रिटेन: महारानी एलिजाबेथ के पति अस्पताल में भर्ती
लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप को पेट के आपरेशन के लिए लंदन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि 91 वर्षीय फिलिप के दो सप्ताह तक अस्पताल में रहने की संभावना है। बयान में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है और कहा गया है कि इस बारे में समय आने पर आगे की सूचना दी जाएगी। 2011 के क्रिसमस के बाद यह चौथा मौका है जब प्रिंस फिलिप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले साल एलिजाबेथ के महारानी बनने की हीरक जुबली के दौरान भी उन्हें ब्लाडर में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment