केंद्र के खिलाफ बीजेपी का जेल भरो अभियान ..

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में भी 17 जून से 22 जून तक जेल भरो अभियान चलेगा। पार्टी इस कार्यक्रम को सफल बनाएगी और केंद्र की यूपीए सरकार और कांग्रेस के विरुद्ध प्रदेश भर में माहौल बनाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लाखों की संख्या में लोग जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे। मिश्र ने बताया कि यह जेल भरो कार्यक्रम जिला मुख्यालयों और प्रदेश मुख्यालय पर 17 से 22 जून तक पूरे दमखम के साथ चलाया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों में इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। 

No comments:

Post a Comment