फ्लोरिडा | कहते हैं कि ऊपर वाला देता है, तो छप्पर फाड़ के देता है। यह कहावत अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत की 84 साल की एक महिला पर पूरी तरह फिट बैठती है। इस महिला ने 59.05 करोड़ डॉलर का जैकपॉट जीता है। टाम्पा में फ्लोरिडा लॉटरी सेकेट्ररी सिंथिया ओकोनेल ने कल संवाददाताओं को बताया कि ग्लोरिया मैकेंजी नामक इस महिला ने 30 साल की अवधि में पूरी रकम लेने की बजाय एक ही बार में 37.09 करोड़ डॉलर की राशि लेने का फैसला किया। अधिकारियों का कहना है कि टाम्पा शहर से 48 किलोमीटर उत्तरपूर्व मे स्थित जेफिरहिल्स नामक स्थान पर ग्लोरिया ने पबलिक्स सुपर मार्केट से लॉटरी का टिकट खरीदा था।उम्र...84 साल...जीती 59 करोड़ डॉलर की लॉटरी
फ्लोरिडा | कहते हैं कि ऊपर वाला देता है, तो छप्पर फाड़ के देता है। यह कहावत अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत की 84 साल की एक महिला पर पूरी तरह फिट बैठती है। इस महिला ने 59.05 करोड़ डॉलर का जैकपॉट जीता है। टाम्पा में फ्लोरिडा लॉटरी सेकेट्ररी सिंथिया ओकोनेल ने कल संवाददाताओं को बताया कि ग्लोरिया मैकेंजी नामक इस महिला ने 30 साल की अवधि में पूरी रकम लेने की बजाय एक ही बार में 37.09 करोड़ डॉलर की राशि लेने का फैसला किया। अधिकारियों का कहना है कि टाम्पा शहर से 48 किलोमीटर उत्तरपूर्व मे स्थित जेफिरहिल्स नामक स्थान पर ग्लोरिया ने पबलिक्स सुपर मार्केट से लॉटरी का टिकट खरीदा था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment