उत्तर भारत में जहां मानसून का बड़ी बेसब्री से इंजतार हो रहा है, वहां श्रीलंका में मानसून के जाने की लोग दुआ मांग रहे हैं। श्रीलंका में तूफानी मानसून के कारण अब तक 27 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस तूफानी मानसून में मरने वाले ज्यादातर मछुआरे हैं। दरअसल, दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण गत शुक्रवार से श्रीलंका में बड़ी-बड़ी लहरें उठ रही हैं। लगातार हो रही बारिश से मौसम बेहद खराब होता जा रहा है और इस दौरान मछली पकड़ने जा रहे मछुआरे मुसीबत में फंस रहे हैं। इस पानी की आफत ने अभी तक लगभग 27 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment