पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के गांव अमरपुर बलई में खुले बोरवेल में गिरी एक 4 साल की बच्ची को सकुशल बचा लिया गया है। प्रशासन ने सेना की मदद से गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे समानांतर खुदाई करके लड़की को निकाल लिया। बुधवार शाम यह बच्ची खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गई थी। बोरवेल की गहराई करीब 25 फीट थी। जानकारी के अनुसार लड़की नाम बिपाशा है। वह अपनी मां सीमा के साथ अपने मामा के यहां आई हुई थी। वहां पर खेलते हुए खुले बोरवेल में गिर गई। बोरवेल पंचायत द्वारा खुदवाया गया था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी।
.jpg)
No comments:
Post a Comment