उज्जैन | 08-मार्च- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इन्दौर-उज्जैन फोरलेन स्थित गोपी गार्डन में बड़ी धूमधाम से महिला उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री अरूण पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती मीना पाण्डेय एवं कलेक्टर श्री बी.एम.शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती उमा शर्मा, पार्षदद्वय श्रीमती रजनी कोटवानी व श्रीमती कलावती यादव की उपस्थिति में महिला उत्सव मनाया गया। श्रीमती मीना पाण्डेय ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। महिलाएं समूह बनाकर संगठित रहें, ताकि महिलाओं पर होने वाली ज्यादती का डट कर मुकाबला किया जा सके। आपने महिलाओं से कहा कि वे जागरूक होकर अपनी शक्ति को पहचाने।महिलाएं संगठित होकर समाज में काम करें -श्रीमती पाण्डेय
उज्जैन | 08-मार्च- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इन्दौर-उज्जैन फोरलेन स्थित गोपी गार्डन में बड़ी धूमधाम से महिला उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री अरूण पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती मीना पाण्डेय एवं कलेक्टर श्री बी.एम.शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती उमा शर्मा, पार्षदद्वय श्रीमती रजनी कोटवानी व श्रीमती कलावती यादव की उपस्थिति में महिला उत्सव मनाया गया। श्रीमती मीना पाण्डेय ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। महिलाएं समूह बनाकर संगठित रहें, ताकि महिलाओं पर होने वाली ज्यादती का डट कर मुकाबला किया जा सके। आपने महिलाओं से कहा कि वे जागरूक होकर अपनी शक्ति को पहचाने।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment