कर्नाटक : शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को नुकसान





बेंगलुरु: कर्नाटक में शहरी स्थानीय निकाय के चुनावों के लिए सोमवार को शुरू हुई मतगणना में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। सात नगर निगमों और 43 नगर पालिकाओं समेत 207 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव के लिए 7 मार्च को मतदान हुआ था। ताजा जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने 1227 वार्डों में जीत दर्ज की है। जनता दल सेक्युलर (जद-एस) 603 वार्डों में जीत के साथ दूसरे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 583 वार्डों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। अब तक कुल 5000 में से तकरीबन 3036 वार्डों के चुनाव नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। 

No comments:

Post a Comment