पति की हत्या के इल्जाम में पत्नी गिरफ्तार



चंडीगढ़। अपने प्रेमी की मदद से भाड़े के एक हत्यारे के जरिए अपने पति की हत्या कराने वाली एक महिला को रविवार को रोहतक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यहां बताया कि रोहतक में 10 फरवरी को एक नाले के नजदीक शास्त्री नगर निवासी सतीश फौजी का शव बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक, गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। छानबीन में महिला ने स्वीकार किया कि पति की हत्या के लिए उसने भाड़े के हत्यारे को दो लाख रुपए दिए थे। बाकी दोषियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment