मिशेल ओबामा के डांस वीडियो ने अमेरिका में मचाया धमाल


वॉशिंगटन : अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा का एक डांस वीडियो यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। शनिवार को यू-ट्यूब पर पोस्ट किया गयायह वीडियो जिमी फैलन के लेट नाइट कॉमेडी टॉक शो की एक क्लिप है। टॉक शो में मिशेल जिमी फैलन से डांस के स्टेप सीख रही हैं। वीडिया में दिखाए गए मिशेल के डांस का तरीका इतना रोचक है कि लोग इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। डांस को `ईवॉल्यूशन ऑफ मॉम डांसिंग` नाम दिया गया है। इसके जरिए मिशेल अपने पति बराक ओबामा के अभियान लेट्स मूव को प्रोत्साहित कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment