इस्लामाबाद: पाकिस्तानी अधिकारी कल वाघा सीमा पर सात मछुआरों सहित 11 भारतीय कैदियों को भारतीय अधिकारियों को सौपेंगे। सातों मछुआरों को आज सुबह कराची की एक जेल से रिहा किया गया और उन्हें बस से लाहौर लाया गया। भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि चार अन्य भारतीयों को लाहौर के एक जेल से रिहा किया जाएगा। इन कैदियों ने अपनी सजा की मियाद पूरी कर ली है इसलिए उन्हें रिहा किया गया है। मछुआरों को अवैध तरीके से पाकिस्तान की समुद्री सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
No comments:
Post a Comment