संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टर ने श्री महंत सत्य गिरी जी महाराज से भेंट की

उज्जैन,12 नवम्बर(wni)श्री पंचदशनाम आव्हान अखाड़े के महामंत्री श्रीमहंत सत्य गिरी जी महाराज के उज्जैन आगमन पर संभाग आयुक्त सह मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने  सदावल स्थित आव्हान अखाड़े पहुंचकर उनसे भेंट की। 
     संभागायुक्त श्री सिंह ने पंचदशनाम आव्हान अखाड़े के महामंत्री श्रीमहंत सत्य गिरी जी महाराज से भेंट कर उनका सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संभागायुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने महाराज जी को सिंहस्थ 2028 के सफल आयोजन के लिए किये जा रहे अधोसंरचना विकास के कार्यों की जानकारी देकर महाराज श्री से सिंहस्थ 2028 मेले के आयोजन को लेकर सुझाव प्राप्त किए।धर्मेन्द्र वेबन्यूज उज्जैन।

No comments:

Post a Comment