मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नगरकोट माता मंदिर दर्शन कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की...

उज्जैन,30 सितंबर(wni) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार रात बुधवारिया चौराहे पर माता के पंडाल पहुंचकर माता का पूजन किया। 
         इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नगरकोट माता मंदिर पहुंचकर माता की आरती कर पूजन किया। आरती पूजन कर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नगर कोट माता मंदिर पर पूजन करने के बाद मंदिर के बाहर दुकान से सिंघाड़े खरीदे और महिला दुकानदार से चर्चा कर उनके परिवार और स्वास्थ्य की जानकारी ली।धर्मेन्द्र जायसवाल वेबन्यूज उज्जैन।

No comments:

Post a Comment