नव नियुक्त असम, राजस्थान, की प्रभारी नूरी खान का शहर कांग्रेस मे हुआ सम्मान

उज्जैन(wni) शहर कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षा नूरी खान का असम ओर राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रभारी नियुक्त होने पर जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार ओर मुकेश भाटी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
सर्व प्रथम पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुकेश भाटी ने नूरी खान का शाल पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश परमार, मुकेश भाटी ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रभारी नूरी खान ने शहर कांग्रेस मे उपस्थित कांग्रेस जन को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधीजी की लड़ाई को हम सब को मिलकर लड़ना है, सविंधान को बचाना है। जिला अध्यक्ष, विधायक महेश परमार ने अपने उद्वोधन में कहा कि नूरी खान का दो राज्यों का प्रभारी बनने पर बधाई, साथ ही कहा कि निश्चित रूप से आपके प्रभारी नियुक्त होने पर दोनो राज्यों में कांग्रेस मजबूत होगी। नेता प्रति पक्ष डॉ. रवि राय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री अजय राठौर, शाकिर भाई खालवाले, असलम लाला, सुरेन्द्र मरमट, पार्षद ईमरान खान, फहीम सिकंदर, फिरोज़ पठान, फिरोज़ भारती, वीरेंद्र गोसर, आबिद खान, सोनिया ठाकुर, सपना सांखला, पूर्णिमा पांडेय, ऊषा मालवीय, रश्मि त्रिवेदी, वरूण शर्मा, चंदू यादव, श्याम जटिया, नसीर खान, सईद लाला, सलमान डॉक्टर, आकिल भाई, अर्पण राठौर, संचित शर्मा, दीपेश जैन, अर्पित यादव, आबिद खान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  अभीषेक शर्मा ने किया ओर आभार ललित मीणा ने माना।वेबन्यूज उज्जैन।

No comments:

Post a Comment