भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सिंहस्थ वाटर सप्लाय योजना ,चार महीने आगे बड़ गई....रवि रॉय

उज्जैन(wni) सिंहस्थ 2028 के लिए महत्वपूर्ण वाटर सप्लाय योजना एक बार फिर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। टेंडर के लिए ऐसी शर्तें डाली कि भाजपा नेताओं, अधिकारियों के चहेतों को ही इसका लाभ मिले। 13 लोग टेंडर लेना चाहते थे लेकिन 3 को ही प्रमाण पत्र मिले, ऐसे में उज्जैन का नुकसान हुआ और हरियाखेड़ी सिलारखेड़ी जल योजना पुनः 4 महीने आगे बड़ गई।
नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने बताया कि सिंहस्थ 2028 में वाटर सप्लाय के लिये 25.04.2025 को राशि रु. 67381.66 लाख का एक टेंडर लम्पसम आधार पर जारी किया गया। जिसमें टेक्निकल प्रपोजल की शर्त में उल्लेखित किया गया कि बीडर टेंडर की ड्यू डेट के पहले साईट की विजिट करेंगे। उनके द्वारा की गई साईट विजीट एवं जियो टेगिंग के फोटो अनिवार्य है साथ ही यह घोषणा करेगे की उनके द्वारा साईट विजीट कर साईट कंडिशन देख ली है। जिसका प्रमाणिकरण पीएचई के कार्यपालन यंत्री द्वारा किया जायेगा। इन नियमों का पालन नहीं करने पर तकनीकी कमीयों के आधार पर बोली अस्वीकार कर दी जायेगी।
उक्त शर्त से स्पष्ट होता है कि यह शर्त किसी विशेष बिडर को लाभ देने की दृष्टी से डाली गई थी। जिसमें कई बिडर साईट विजीट करने के लिये भटकते रहे परन्तु उन्हे साईट विजीट ही नहीं कराई गई। नाही किसी प्रकार की टेंडर से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई और जिन बिडर को लाभ देना था उन्हे साईट विजीट करा दी गई। यह टेंडर वास्तव में ऑन लाईन टेंडर में चल रही गोपनीयता के विरूध्द था।
रवि राय ने बताया कि करीब 13 लोग टेंडर लेना चाहते थे परंतु केवल 3 अपने चहेते लोगों को प्रमाण पत्र जारी किये जिसकी शिकायत संबंधित एजेंसियों द्वारा शासन स्तर, विधायक महेश परमार, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को की गई। जिसके फलस्वरूप तकनीकी समिति भोपाल द्वारा उक्त टेंडर को निरस्त कर दिया गया। पुनः टेंडर कॉल करने हेतु नगर निगम उज्जैन को निर्देशित किया है। सिंहस्थ 2028 एवं उज्जैन शहर की जलप्रदाय व्यवस्था को सक्षम बनाने हेतु उक्त योजना महत्वपूर्ण थी। सिंहस्थ 2028 में बहुत कम समय बचा है, परंतु अधिकारी एवं भाजपा सरकार अपने चहेतों को टेंडर दिलाने हेतु इस प्रकार की अनावश्यक शर्तें टेंडर शर्तों में डलवा रहे हैं। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथी और नगर निगम में विपक्ष की भूमिका निभाने वाले कांग्रेस के समस्त पार्षद सिंहस्थ कार्य में होने वाले भ्रष्टाचार पर सतत निगरानी रख रहे हैं। ऐसे भ्रष्टाचारों को जो निर्माण के पूर्व ही किये जा रहे हैं, उन सब पर कांग्रेस पार्टी सतत नजर रखते हुए जनता का धन एवं सिंहस्थ जैसे धार्मिक महत्व के विकास कार्य हेतु धर्म के नाम पर लूटपाट की जा रही है उसे कांग्रेस पार्टी, नगर निगम का सदन हो अथवा मध्यप्रदेश विधानसभा व लोकसभा लगातार मजबूती से इन मामलों को उठाएगी। वर्तमान के अधिकारियों द्वारा आर्थिक षड़यंत्र के चक्कर में शहर में किये जाने वाले विकास कार्यों में लेटलतीफी हो रही है। जिसका ताजा उदाहरण है कि अब हरियाखेड़ी सिलारखेड़ी जल योजना पुनः 4 महीने आगे बड़ चुकी है। नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्यप्रदेश, अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश से आग्रह किया है कि टेंडर शर्तों में जो हेरा फेरी की जा रही है, उसकी तत्काल जांच कराएं। सिंहस्थ के लिए किये जाने वाले कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो, समय सीमा में हो और आने वाले श्रध्दालु, नगर के नागरिकों के लिए उपयोगी हों।वेबन्यूज उज्जैन।

No comments:

Post a Comment