सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए वेदों के सूत्रों का पाठ किया गया..

उज्जैन,09 मई (wni)  कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ गोविंद गंधे ने जानकारी दी की शुक्रवार को अकादमी में भारत-पाक सीमा पर चल रहे युद्ध में सैनिकों का मनोबल बड़ाने उनकी रक्षा करने तथा राष्ट्र को विजयश्री प्राप्त हो, इस उद्देश्य से शहर के संस्कृतज्ञो ने ऋग्वेद, यजुर्वेद तथा अथर्ववेद के उन सूत्रों का पाठ किया जिनका प्रयोग वेदकाल में किया जाता था।

ऋग्वेद से रक्षोघ्न सूक्त, अथर्ववेद से राष्ट्राभिवर्धनम् सूक्त तथा अथर्ववेद से ही विजय प्राप्ति सूक्त तथा यजुर्वेद से कल्याण मंत्र का जाप किया गया। इस सूक्त पाठ में निम्न संस्कृतज्ञो ने डॉ महेन्द्र पण्ड्या, डॉ. सर्वेश्वर शर्मा, डॉ. उपेन्द्र भार्गव, श्रीमती सीमा सोनी, डॉ. अमीताभ शुक्ल, डॉ. दिनेश चौबे, डॉ. रमेश शुक्ल, श्री सुभाष कुमावत, श्री अभय तिवारी, डॉ. प्रतिक्षा शर्मा ने भागीदारी की।वेबन्यूज

No comments:

Post a Comment