शहर कांग्रेस में ऊर्जावान क्रियाशील कार्यकर्ताओं, नेताओं की ही नियुक्ति होगी -अमित शर्मा

उज्जैन(wni) शहर कांग्रेस कमेटी उज्जैन की सभी नो ब्लॉको में लगातार बैठकें हुई जिसमें हर ब्लॉक में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। नवनियुक्त प्रभारी अमित शर्मा एवं सह प्रभारी राजा चोकसे के द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस में सभी पदों पर नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से रोक दी जाए। नई नियुक्तियां नहीं की जाए और अब शहर संगठन में शहर कार्यकारिणी, ब्लाक, कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षगणो की नियुक्तियों में विचार विमर्श कर जिसकी नियुक्तियां की जाना है उनका बायोडाटा अथवा नवीन बनने वाले पदाधिकारी के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर और कांग्रेस के प्रतिनिधि निष्ठा समर्पण उसकी सक्रियता पार्टी में पूर्ण दिए गए योगदान को देखकर ही शहर कांग्रेस की बहुत ही लघु कार्यकारिणी बनाई जाएगी।प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं महामंत्री अमित शर्मा एवं सह प्रभारी राजा चौकसे द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी नियुक्ति पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। बिना प्रभारी की जानकारी के कोई भी नियुक्तियां ना हो। वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और कार्यरत कार्यकारिणी के पदाधिकारी के संबंध में भी उनकी सक्रियता पर विचार मंथन किया जा रहा है। प्रभारी अमित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हमें उन्ही कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है जिनका कांग्रेस के प्रति समर्पण हो। वह पार्टी के पदों रहकर आम नागरिकों को सहयोग करते हों। आम जनमानस में उनकी छवि हो ऐसे ही पदाधिकारी को शहर कांग्रेस कमेटी में नियुक्त किया जाएगा।वेबन्यूज उज्जैन।

No comments:

Post a Comment