उज्जैन(wni)प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान वरिष्ठ अभिभाषक पूर्व उपाध्यक्ष स्टेट बार कौंसिल म प्र तथा समाजसेवी स्व. बालकृष्ण उपाध्याय के सुभाष नगर स्थित निवास पर पहुंचकर स्व.श्री उपाध्याय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने स्व.श्री उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके पुत्र आशीष उपाध्याय एडवोकेट और अन्य परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की कि मृतक के परिवारजनों को इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें और पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे।वेबन्यूज उज्जैन
No comments:
Post a Comment