उज्जैन (wni)मिस इंडिया बनने के बाद पहली बार निकिता पोरवाल रविवार को उज्जैन पहुंची थी। इंदौर और उज्जैन में लोगों ने का भव्य स्वागत किया । जिससे वे अपने आप में गर्व महसूस कर रही है। सोमवार को वह अपने स्कूल और कॉलेज में अपने पुराने दोस्तों से मिलने पहुंची यहां पर उन्होंने कई रोचक जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि छोटे शहर की होने के बावजूद अपार प्यार लोगों का मिल रहा है। दोपहर बाद वे पत्रकारों से मिली थी।
सोमवार को सुबह हुए अपने स्कूल पहुंचे और यहां पर उन्होंने अपने पुराने साथियों से मुलाकात की जिसके बाद वह उज्जैन के निजी कॉलेज में पहुंची जहां पर उनका भव्य स्वागत उनके साथियों ने किया। मीडिया से चर्चा की जहां पर उन्होंने अपने जीवन में आने वाली घटनाएं और लोगों के द्वारा प्यार मिलने पर चर्चा कि। मीडियम से चर्चा में उन्होंने कहा कि पहले मैं मानती थी की माता-पिता का सपोर्ट मुझे है लेकिन जैसे ही एयरपोर्ट पर उतरी वैसे पता पड़ा की जनता के दिल में बहुत प्यार है। लोगों के जस्बे के साथ मिस वर्ड का क्राउन जरूर अपने घर लाएंगे। यह सब सपने जैसा था बचपन से बड़ी-बड़ी अभिनेत्री को यह ताज पहने हुआ देखा था। कभी सोचा नहीं था कि यह ताज मेरे सर पर आएगा। इसके लिए मेहनत पूरी की थी। इस ताज के लिए सभी लड़कियां डिजर्विंग थी। उन्होंने बताया कि सात वर्षों से रंगमंच से जुड़ी हुई थी। भारत की कहानी बताने के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म जरूरी था। इसीलिए फेमिना मिस इंडिया में आई थी। उन्होंने बताया कि मैं हमेशा अपने मन की करती हूं इसमें कठिनाइयां भी आई थी जिन्हें खुली बाहों से एक्सेप्ट किया। जीवन में कठिनाइयों से लाइफ रोमांचक बन जाती है। यह तक जिम्मेदारियां से बहुत भारी है। कई लड़कियों की निगाह अब मेरे ऊपर रहेगी इसलिए जिम्मेदारी बड़ी है। धर्मेंद्र वेबन्यूज उज्जैन।
No comments:
Post a Comment