मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं न्याय मूर्ती श्री माहेश्वरी को समतामूर्ति अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया..

उज्जैन(wni) उज्जैन के रामानुज कोट आश्रम में आयोजित समतामूर्ति अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ यादव और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री जी के महेश्वरी को रामानुज कोट के धर्माचार्य संत स्वामी श्री गादी जी महाराज द्वारा समतामूर्ति अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी श्री रंगनाथाचार्य जी महाराज सहित अन्य संत आचार्य उपस्थित रहें।
 मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि 12 वर्षों में आयोजित होने वाले सिंहस्थ की छटा निराली होती है। समारोह में उपस्थित देवतुल्य धर्माचार्य के दर्शन लाभ से परमात्मा की दर्शन की अनुभूति हो रही हैं। स्वामी श्री रामानुज जी महाराज ने अपने अलौकिक दर्शन से सनातन धर्म के संरक्षण के साथ मानव से मानव को जोड़कर जनसेवा का मार्ग भी दिखाया है। समाज में आने वाली विभिन्न चुनौतियों के बावजूद भी स्वामी जी द्वारा भक्ति मार्ग का निरंतर प्रसार किया गया, जिसकी अविरल धारा आज भी प्रवाहित हो रही है।धर्मेंद्र जायसवाल वेबन्यूज उज्जैन।


No comments:

Post a Comment