शहर कांग्रेस ने किया फिल्टर प्लांट और गंभीर बांध का निरीक्षण, सामने आई भयावह सच्चाई....शहर प्यासा..क्यो..

उज्जैन(wni) भरपूर पानी के बाद भी नगर निगम के भाजपा बोर्ड द्वारा एक दिन छोड़कर एक दिन किये जा रहे जलप्रदाय का कारण जानने गुरूवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदगण गऊघाट स्थित वाटर प्लांट और अंबोदिया डेम स्थित प्लांट पहुंचे। यहां आम जनता के साथ किये जा रहे खिलवाड़ की भयावह सच्चाई सामने आई। गउघाट पर 11 पंप में 7 खराब पाये गये, अंबोदिया प्लांट पर 3 पंप बंद पड़े हुए है ऐसे में शहर की 44 टंकी कैसे भराएंगी। कई वर्षों से ये बंद खराब है जिसके कारण प्रेशर से पानी नहीं मिल रहा। 
शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 5 महीने से एक दिन छोड़कर एक दिन पानी प्रदाय किया जा रहा है। पहले पानी नहीं का बहाना था अब महापौर ने कहा कि पंप बंद पड़े हैं। तो पिछले 5 महीने से पंपों को ठीक क्यों नहीं किया। भाजपा बोर्ड, भाजपा के विधायक, भाजपा के सांसद, विधायक, स्वयं मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का गृह नगर पर्याप्त पानी के बाद भी प्यासा है, पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता तो मोटरों से गंदा पानी खिंचाता है, नालियों का पानी पीने को मजबूर उज्जैन शहर की जनता डायरिया, पीलिया, पेट जनित बीमारियों का शिकार हो रही है। खुलेआम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पीएचई की व्यवस्था ध्वस्त पड़ी हुई है। निरीक्षण के दौरान गउघाट प्लांट के कर्मचारियों ने कहा कि हमें तनख्वाह नहीं मिल रही, हम तो कभी भी काम बंद करके चले जाएंगे। मुकेश भाटी एवं रवि राय ने बताया कि नगर में टंकियों पर टंकियां बनाई जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि उज्जैन की एक भी टंकी पूरी नहीं भराती, 9 मीटर की यदि टंकी है वह केवल 3 मीटर ही भराती है, 30 प्रतिशत मात्रा ही पानी भरा पाता है। निरीक्षण के दौरान पार्षद छोटे लाल मंडलोई, पार्षद सपना सांखला, इमरान भाई, प्रेमलता रामी, अनवर नागोरी, फिरोज पठान, मेहताब लाला, अर्पित दुबे, जाहिद पहलवान, नाजियाबी सादिक, रमेश परिहार, सतीश मरमट, अरुण वर्मा, सोनिया ठाकुर, राजेंद्र राठौर, वीरेन्द्र गोसर, चंदू यादव, देव व्रत यादव, हिमांशू शर्मा, रोहित चतुर्वेदी, अर्पित यादव, कृष्णा यादव, अर्पण राठौर वरुण शर्मा आदि साथ रहे।

No comments:

Post a Comment