जाने अपने नए राष्टपति के बारे में....

नई दिल्ली । श्री रामनाथ कोविंद हमारे देश के  14वें राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। के.आर.नारायणन के बाद वह देश के दूसरे दलित राष्ट्रपति होंगे। NDA के उम्मीदवार कोविंद को 65.6 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी मीरा कुमार को 34.35 प्रतिशत वोट हासिल हुए। आइए जानते हैं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से जुड़ी अहम बातें...

1.1 अक्टूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जन्मे रामनाथ कोविंद तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। कानपुर कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद वह UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली आए। तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली। हालांकि, अलाइड सर्विस में सिलेक्शन के कारण उन्होंने आगे लॉ के फील्ड में अपना करियर जारी रखने का फैसला किया।

2.कोविंद की राजनीति में एंट्री 1994 में हुई, जब वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए। 2006 तक वह दो बार संसद के ऊपरी सदन के सदस्य रहे।

3.कोविंद की पत्नी का नाम सविता कोविंद है। कोविंद दो बच्चों के पिता हैं। उनके बेटे का नाम प्रशांत और बेटी का नाम स्वाति है।

4.पेशे से वकील कोविंद ने दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की है।

5.कोविंद ने अक्टूबर 2002 में संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित किया था।

6.कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के निजी सचिव भी रह चुके हैं। बीजेपी ने उन्हें अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया था।

7.8 अगस्त, 2015 को रामनाथ कोविंद बिहार के गवर्नर नियुक्त किए गए थे।

8.वह बीजेपी दलित मोर्चा के अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह ऑल इंडिया कोली समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने IIM-कोलकाता में SC/ST वर्ग का भी प्रतिनिधित्व किया है।

9.रामनाथ कोविंद लखनऊ स्थित डॉ. बी.आर.आम्बेडकर यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य भी रह चुके हैं।

10.उनके व्यक्तित्व की एक खास बात यह है कि उन्होंने अपने पैतृक घर को बारात घर और सामुदायिक भवन के लिए दान कर दिया था।

No comments:

Post a Comment