IPS में बड़ी सर्जरी-रमन सिंह होंगे उज्जैन डी. आय.जी. ...

भोपाल । आईपीएस अफसरों की बड़ी तबादला सूची अगले माह जारी होगी। इस सिलसिले में राज्य शासन के गृह विभाग लंबित प्रमोशन की सूची को भी अंतिम रूप दे रहा है ताकि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का प्रमोशन कर उनकी पदस्थापना को परिवर्तित किया जाए। नई सूची में मधु बाबू परिवहन विभाग में जा सकते हैं, इसकी भी संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों की मानी जाए तो भोपाल डीआईजी रमन सिंह सिकरवार उज्जैन डीआईजी बनाए जा सकते हैं। उज्जैन डीआईजी का पद करीब तीन महीने से खाली पड़ा हुआ है। उनके स्थान पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोहर वर्मा को भोपाल एसएसपी का चार्ज दिया जा सकता है। मनोहर वर्मा अगले वर्ष की शुरूआत में डीआईजी के पद पर पदोन्नत होने जा रहे हैं। अभी वर्मा उज्जैन जिले के पुलिस कप्तान है। वर्मा इससे पहले भोपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। इन दो अफसरों के अलावा विदिशा, सागर और छतरपुर एसपी को तीन साल हो गए हैं। विदिशा एसपी धर्मेंद्र चौधरी भी अगले वर्ष की शुरूआत में डीआईजी बनने जा रहे हैं। उनकी पदस्थापना उज्जैन, इंदौर के आसपास की जा सकती है। वहीं भोपाल उत्तर एसपी रहे अरविंद सक्सेना पौने पांच साल से यहां पर है। उन्होंने प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया गया। भोपाल रेंज के आईजी योगेश चौधरी को भी तीन साल से ज्यादा का समय यहां पर हो गया है। उनको भी बदला जा सकता है।एसपी के भी होंगे तबादले-इनके अलावा आधा दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी बदले जाने की तैयारी है। इनके काम से पुलिस मुख्यालय संतुष्ठ नहीं है। नतीजे में यदि पुलिस मुख्यालय की चली तो करीब एक दर्जन जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए जाएंगे। उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी स्तर के अफसरों के तबादला भी किए जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा पुेरबदल लोकायुक्त पुलिस में किया जा सकता है। यहां पर अफसरों का पैनल भेजा जा रहा है। पैनल फायनल होने के बाद राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की तबादला सूची जारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment