नई दिल्ली । इस वक्त बड़ी खबर मणिपुर से आ रही है। जहां एन. बिरेन सिंह को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बिरेन सिंह ने कहा है कि जल्द ही मणिपुर के गर्वनर से मिलकर सूबे में सरकार बनाने का दावा करने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि उनका पास 60 सीटों वाली मणिुपर विधानसभा में 32 विधायकों का समर्थन हासिल है। दूसरी तरफ भाजपा नेता पीयूष गोयल ने भी इस बात पर मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा में विधायक के नेता एन बिरेन सिंह ही होंगे।
वहीं, विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद बिरेन सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पीएम मोदी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस को इसलिए छोड़ा है कि वो गैर जिम्मेदार तरीके से सरकार चला रही थी। वहीं, उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है की सूबे में भाजपा अच्छी सरकार चलाएगी।
आपको बता दे कि 60 विधानसभा सीटों वाली मणिपुर विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को 28, भाजपा, 21, नागा पिपुल फ्रंट 4, नेशनल पिलुल्स पार्टी 4, एआईटीसी 1, लोक जन शक्ति पार्टी 1 और अन्य को 1 सीट हासिल हुई है।
हालांकि सबसे ज्यादा सीटों जीतने वाली कांग्रेस बहुमत से महज 3 सीटे पीछे रहने के बाद भी सरकार नहीं बना पा रही है। जबकि महज 21 सीटें जीतने वाली भाजपा ने सूबे में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
No comments:
Post a Comment