नई दिल्ली । तीन तलाक के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अभियान पर मुस्लिम महिलाओं का जोरदार समर्थन मिल रहा है। इस मुद्दे पर संघ से जुड़े संगठन की पिटीशन पर दस लाख से ज्यादा मुस्लिम महिलाएं दस्तखत कर चुकी हैं और यह काम लगातार जारी है।दरअसल, आरएसएस से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने तीन तलाक के मुद्दे पर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान को दस लाख से ज्यादा मुस्लिम लोगों ने समर्थन किया और समर्थन करने वालों में अधिकतर मुस्लिम महिलाएं थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुस्लिम महिलाएं भी तीन तलाक के कानून में बदलाव चाहती हैं और इस मामले में भाजपा का समर्थन करती हैं।
एमआरएम के नेशनल कोर्डिनेटर मोहम्मद अफजल ने कहा, भाजपा की यूपी में हुई बड़ी जीत, देवबंद जैसे मुस्लिम बहुल इलाके में उनका जीत जाना यह दिखाता है कि मुस्लिम महिलओं की आवाज उनके साथ है। इससे साफ होता है कि मुस्लिम महिला भाजपा के ट्रिपल तलाक पर लिए गए फैसले के साथ है।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जिस पिटीशन पर दस्तखत करवाया जा रहा है उसमें कहा जा रहा है कि कृपया इसको धर्म से जोड़कर ना देखा जाए क्योंकि यह सामाजिक समस्या है।यूपी चुनाव में मिला भाजपा को फायदायूपी विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा की शानदार जीत के पीछे एक वजह तीन तलाक का मुद्दा भी बताया जा रहा है। उसे अपने दम पर तीन सौ से ज्यादा सीटें मिली हैं। भाजपा ने मुस्लिम बहुल इलाकों में भी जीत दर्ज की। पार्टी नेताओं ने प्रचार के दौरान इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा था।
ट्रिपल तलाक पर संघ के साथ आईं 10 लाख महिलाएं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment