चंडीगढ़ । नगर निगम चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। कांग्रेस की बुरी हालत हई है। पार्टी ने घोषित सभी 26 सीटों में से 20 सीटें जीत ली हैं। एक सीट उसके सहयोगी दल अकाली दल के हिस्से में गई है। इस तरह भाजपा गठबंधन को 21 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को महज चार सीटों पर जीत मिली है। एक सीट पर भाजपा केबागी उम्मीदवार की जीत हुई है। भाजपा की इस जीत को नोटबंदी पर चंडीगढ़ के लागों की मुहर समझा जा रहा है।26 सीटों में 20 सीटें जीती, एक सीट भाजपा के सहयोगी शिअद को, कांग्रेस का महज चार सीटें इसके नतीजे भाजपा के पक्ष में गए हैं और पार्टी ने 26 सदस्यीय नगर निगम में बहुमत हासिल कर लिया है। 20 सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। एक सीटउसके सहयोगी अकाली दल के खाते में आया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने वार्ड नंबर 1,2,3,4, 6, 7,8,11,12,13,14, 16, 17, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 से जीत दर्ज की है। भाजपा के सहयोगी दल अकाली दल ने वार्ड 10 की सीट जीती है। वार्ड 19 से कांग्रेस ने वार्ड नंबर 5, 9, 15 और 18 की सीटें जीतीे हैं।पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 12 और भाजपा ने नौ सीटें जीती थीं। अकाली दल और बसपा को दो-दो सीटें मिली थीं। एक सीट अन्य के खाते में गई थी।वार्ड नंबर एक से भाजपा के उम्मीदवार महेश इंदर सिंह सिंधु जीते हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी काे 324 वोटों के अंतर से हराया। महेश इंदर सिंह को कुल 3060 वो मिले और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार एच लकी को 2737 मत मिले।
वार्ड नं 2 से भाजपा की राजबाला मलिक 966 वोटों से जीतीं। राजबाला मलिक को कुल 3883 वोट मिले और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपा दुबे को 2917 वोट प्राप्त हुए।भाजपा की जीत का जश्न मनाते पार्टी समर्थक।वार्ड नंबर तीन से भी भाजपा के रवि कुमार ने जीत दर्ज की है। यहां से उन्हाने चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की पत्नी रितु छाबड़ा को हराया। वार्ड सात से भाजपा के राजेश कालिया को जीत मिली है।वार्ड नं 17 से भाजपा की आशा जैसवाल ने जीत का परचम लहराया। उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी को 1700 वोटों से हराया। वार्ड नं 21 से भाजपा के गुरप्रीत ढिलों ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी का 262 वोटों से हराया।जीत के उल्लास में उम्मीदवार और उनके समर्थक।वार्ड नंबर 10 से भाजपा के सहयागी दल अकाली दल हरदीप सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होने कांग्रेस के उम्मीदवार को 2215 वोटों से हराया। हरदीप सिंह को कुल 5494 वोट मिले और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी को 3179 वोट मिले।वार्ड नंबर 11 से भी भाजपा के उम्मीदवार ने बाजी मारी। यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश कुमार ने कांग्रेस के गुरमीत सिंह को 463 वोट से हराया। सतीश को 2957 वोट मिले और गुरमीत को 2494 वोट प्राप्त हुए।वार्ड नंबर 13 से भाजपा की हीरा नेगी ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 22 में भी भाजपा की जीत हुई है। यहां से भाजपा के देवेश मोदगिल ने 1975 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 24 में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से भाजपा के अनिल दुबे ने 5000 वोटों से जीत दर्ज की।वार्ड नंबर पांच से कांग्रेस की शीला देवी ने 1861 वोटों से जीत दर्ज की है। शीला देवी को कुल 5633 वोट मिले। यहां से दूसरे स्थान पर रही अकाली दल की उम्मीदवार को 3772 वोट ही मिलेएक विजयी उम्मीदवार को कंधे पर उठाए समर्थक।वार्ड नंबर नौ से भी कांग्रेस उम्मीदवार ने बाजी मारी। यहां से कांग्रेस गुरबख्श रावत ने जीत दर्ज की। गुरबख्श रावत को कुल 5178 वोट मिले और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंद्रजीत कौर को 3195 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नंबर से 18 से कांग्रेस की जीत हुई है। यहां से कांग्रेस के देवेंद्र सिंह बबला ने विजयी हुए हैं। वार्ड नंबर 15 से भी कांग्रेस को जीत मिली है। कांग्रेस की रविंदर कौर ने यहां से जीत दर्ज की है।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव भाजपा का क्लीन स्वीप
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment