भोपाल ।मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो दर्जन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए जिनकी वजह से लगभग एक दर्जन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उज्जैन कलेक्टर कवींद्र कियावत को मध्यप्रदेश शासन में सचिव पदस्थ किया गया है। विदिशा कलेक्टर एम बी ओझा को स्कूल शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। छतरपुर कलेक्टर मसूद अख्तर को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पदेन अपर सचिव बनाया गया है।अशोकनगर कलेक्टर अरूण कुमार तोमर को राजस्व मंडल ग्वालियर में सचिव और पन्ना कलेक्टर एस एन एस चौहान को सिंगरौली कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।शाजापुर कलेक्टर राजीव शर्मा को मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है। सागर संभाग की अपर आयुक्त् अलका श्रीवास्तव को शाजापुर कलेक्टर और झाबुआ कलेक्टर श्रीमती अरूणा गुप्ता को राज्य कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन का प्रबंध संचालक पदस्थ किया गया है। राजधानी परियोजना प्रशासन के उप प्रशासक आशीष सक्सेना को झाबुआ कलेक्टर और लाेक शिक्षण संचालक बाबू सिंह जामौद को अशोकनगर कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।इंदौर के अपर कलेक्टर दीपक सिंह को कलेक्टर बुरहानपुर, मुख्य सचिव कार्यालय के उप सचिव रमेश भंडारी को कलेक्टर छतरपुर और बुरहानपुर कलेक्टर श्रीमती आईरिन सिंथिया जे पी को कलेक्टर पन्ना पदस्थ किया गया है। उज्जैन सिंहस्थ मेला अधिकारी अविनाश लवानिया को होशंगाबाद कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उज्जैन नगर निगम के अपर आयुक्त आशीष सिंह को निगम में ही आयुक्त पदस्थ किया गया है। अधिकारिक जानकारी में कहा कि श्रीमती अरूणा गुप्ता के प्रबंध संचालक राज्य स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन का कार्यभार ग्रहण करने पर अश्विनी कुमार राय प्रमुख सचिव पशुपालन विभाग डेयरी फेडरेशन के प्रबंध संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
No comments:
Post a Comment