नयी दिल्ली। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम में उछाल के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह में बाजार में ताजा आपूर्ति आने वाली है और उससे दाम कम होंगे। टाइम्स नाउ समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में जेटली ने कहा, ‘‘सब्जियों के दाम में मौसमी वृद्धि है। फिलहाल प्याज की कीमत बिल्कुल कम है। सैकड़ों चीजों की कीमत कम हुई है। अगले कुछ सप्ताह में आपूर्ति होगी और कीमतें कम होंगी, टमाटर और आलू की भी।’’ दाल की बढ़ती कीमतों के बारे में मंत्री ने कहा कि वह ‘‘गंभीर चुनौती है।’’उन्होंने कहा कि भारत दाल के सबसे बड़े उपभोक्तओं में से एक है और करीब 50 लाख टन की कमी है। जेटली ने कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों में वैश्विक स्तर पर कमी रही है और इसलिए हम दुनिया में जहां से भी मिल रहा है दाल ले रहे हैं और उसे भारत ला रहे हैं। जहां से भी संभव है भारत में और आयात कर रहे हैं।''ताजा आपूर्ति आ रही है, कीमतें कम होंगी: अरुण जेटली
नयी दिल्ली। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम में उछाल के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह में बाजार में ताजा आपूर्ति आने वाली है और उससे दाम कम होंगे। टाइम्स नाउ समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में जेटली ने कहा, ‘‘सब्जियों के दाम में मौसमी वृद्धि है। फिलहाल प्याज की कीमत बिल्कुल कम है। सैकड़ों चीजों की कीमत कम हुई है। अगले कुछ सप्ताह में आपूर्ति होगी और कीमतें कम होंगी, टमाटर और आलू की भी।’’ दाल की बढ़ती कीमतों के बारे में मंत्री ने कहा कि वह ‘‘गंभीर चुनौती है।’’उन्होंने कहा कि भारत दाल के सबसे बड़े उपभोक्तओं में से एक है और करीब 50 लाख टन की कमी है। जेटली ने कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों में वैश्विक स्तर पर कमी रही है और इसलिए हम दुनिया में जहां से भी मिल रहा है दाल ले रहे हैं और उसे भारत ला रहे हैं। जहां से भी संभव है भारत में और आयात कर रहे हैं।''
Labels:
देश
Location:
New Delhi, New Delhi 110001, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment