ताइवान|दक्षिणी ताइवान में शनिवार सुबह 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद एक 16 मंजिला इमारत के ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें एक 10 महीने का बच्चा भी शामिल है। फिलहाल इस टावर ब्लॉक में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक द्वीप में शनिवार की सुबह आए भूकंप से चार इमारतें ढह गईं लेकिन बचाव अभियान उस इमारत पर मुख्य रूप से केंद्रित है, जिसके ढहने से लोगों की मौत हुई है। दमकलकर्मियों ने मलबे से कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक बच्चे और एक महिला सहित तीन लोगों को मृत अवस्था में इमारत के बाहर निकाला गया है। वहीं 29 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेशनल फायर एजेंसी के मुताबिक तीनों लोग अस्पताल भेजे जाने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। बताया जा रहा है कि हर मकान में खोज और बचाव कार्य किया जा रहा है। अभी तक 100 से अधिक लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस टावर में 200 से ज्यादा फ्लैट थे।ताइवान- 6.4 तीव्रता का भूकंप, चार इमारतें ढही पांच की मौत
ताइवान|दक्षिणी ताइवान में शनिवार सुबह 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद एक 16 मंजिला इमारत के ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें एक 10 महीने का बच्चा भी शामिल है। फिलहाल इस टावर ब्लॉक में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक द्वीप में शनिवार की सुबह आए भूकंप से चार इमारतें ढह गईं लेकिन बचाव अभियान उस इमारत पर मुख्य रूप से केंद्रित है, जिसके ढहने से लोगों की मौत हुई है। दमकलकर्मियों ने मलबे से कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक बच्चे और एक महिला सहित तीन लोगों को मृत अवस्था में इमारत के बाहर निकाला गया है। वहीं 29 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेशनल फायर एजेंसी के मुताबिक तीनों लोग अस्पताल भेजे जाने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। बताया जा रहा है कि हर मकान में खोज और बचाव कार्य किया जा रहा है। अभी तक 100 से अधिक लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस टावर में 200 से ज्यादा फ्लैट थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment