आईपीएस के फार्म हाउस में रेव पार्टी, कई गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर में सोमवार को आधी रात बाद दो अलग-अलग रेव पार्टियों में 15 लड़कियों और 50 से ज्यादा लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से एक रेव पार्टी पूर्व आईपीएस अजय सिंह राठौड़ के करणी विहार पुलिस थाना क्षेत्र स्थित फार्म हाउस पर चल रही थी।दूसरी रेव पार्टी सेज पुलिस थाना क्षेत्र में हो रही थी। पुलिस को दोनों स्थानों से सूचना मिल रही थी कि यहां कुछ लड़के लड़कियों के साथ आए हुए हैं और नशे की सामग्री के साथ पार्टियां कर रहे हैं। करणी विहार पुलिस और सेज थाना पुलिस ने टीम गठित कर देर रात दोनों स्थानों पर छापा मारा। यहां बड़ी संख्या में लड़कियां लड़कों के साथ नशे की हालत में धुत थीं।पुलिस के अनुसार करणी विहार क्षेत्र में पूर्व आईपीएस अजय सिंह राठौड़ के फार्म हाउस पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि अजय सिंह राठौड़ के फार्म हाउस की जिम्मेदारी एक नेपाली युवक के पास थी। यह युवक इन हाई प्रोफाइल युवक-युवतियों को जानता था। उसी ने यहां रेव पार्टी के लिए तैयारी की थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब वहां बड़ी संख्या में लग्जरी गाड़ियां भी खड़ी थीं। पुलिस के अनुसार, दोनों ही स्थानों पर नशे की गोलियां और शराब की बोतलें मिली हैं।चल रहा था सट्टे का कारोबार-यहां रेव पार्टी के साथ ही सट्टे का कारोबार भी चल रहा था। पुलिस ने सभी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कई आपत्तिजनक सामग्री भी मौके से बरामद की गई है। ज्यादातर लड़के और लड़कियां हाई प्रोफाइल घरानों से हैं। इनमें कुछ कॉल गर्ल भी दिल्ली से बुलाई गई थी।

No comments:

Post a Comment