जन कल्याण के लिये ऊर्जा मंत्री द्वारा की गयी गोवर्धन पूजा
रीवा|ऊर्जा, खनिज साधन एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला की यज्ञ शाला में विधिविधान से गोवर्धन पूजा की और हवन किया। उन्होने नागरिकों के कल्याण, सुख, शांति, समृद्धि और चहुंमुखी विकास के लिये प्रार्थना की। पर्यावरण और गौवंश के संवर्धन तथा संरक्षण के लिये नागरिकों को प्रेरित किया। उर्जा मंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा लक्ष्मण बाग गौशाला की परम्परा है। स्वस्थ्य परम्परायें समाज की ताकत होती है। व्यक्ति और समाज का संतुलित विकास , सुख -शांति हमारी संस्कृति और परम्परा से जुड़ कर ही मिल सकता है। ऊर्जा मंत्री ने कहा लक्ष्मण बाग गौशाला से रीवा के हर नागरिक को जोड़ना है। गौसेवा में हर तरह की परेशानी से मुक्ति दिलानें की शक्ति है। उन्होने कहा कि यह गौशाला बेसहारा गौवंश के संवर्धन-संरक्षण के लिये शुरू की गयी है। साथ ही दुग्घ उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी यहां प्रयास किये जा रहे है।ऊर्जा मंत्री ने कहा जो गाय दूध नहीं देती है वे भी बहुत उपयोगी है। गौमूत्र से गम्भीर बीमारियों में असर दायक दवा बनायी जाती है। रीवा के युवाओं को दवा, जैविक उर्वरक आदि अन्य उपयोगी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण लेने भेजा जायेगा। गाय दूघ नही देने के बाद भी वरदान है बोझ नहीं। उन्होने कहा ईश्वर सेवा और गौसेवा में बड़ा पुण्य है यह समझना चाहिये। बेसहारा गौवंश को कांजी हाउस नही ले जाये वल्कि गौशाला लायें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि गौशाला में उन्नत नश्ल की गाय राजस्थान और गुजरात से लायी गयी है। तथा यहां से इनकी विक्री गौ पालकों एवं कृषकों को की गयी है। अब तक करीब 50 गाय लोगों ने खरीदी है। उन्होने कहा रीवा में दुग्घ उत्पादन बढ़ाने दुग्घ संघ का केन्द्र विकसित किया जायेगा। मिल्क रूट विकसित किए जायेगे। उन्होने कहा कि बसामन मामा के समीप गौ अभ्यारण्य बनेगा। करीब दो करोड़ का प्रस्ताव मण्डी बोर्ड् के पास भेजा गया है। प्रदेश का पहला गौ अभ्यारण्य शाजापुर में है दूसरा रीवा में बनेगा। यहां बड़ी संख्या में गौमाता की सेवा का अवसर मिलेगा बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक राजेश पाण्डे ने कहा कि पूरे भारत में 40 लाख से अधिक गौवंश की रक्षा की गयी है। लक्ष्मणबाग गौशाला की चर्चा पूरे प्रदेश में होती है। उन्होने बताया कि दूध नही दे पाने वाली गौमाता के गौमूत्र एवं गोवर से भी आमदनी सम्भव है। कई परिवार ऐसी गौमाता के सहारे जीवन व्यतीत कर रहे है।महापौर ममता गुप्ता ने कहा कि दीपावली के दिन महालक्ष्मी माता की पूजा कर हमने बैभव मांगा था। आज गोवर्धन पूजा के माध्यम से प्रभु से सेवा और साधना का बरदान मांग रहे है। उन्होने विन्ध्य अंचल के सर्वागींण विकास में ऊर्जामंत्री के योगदान का स्मरण किया। कहा कि धनतेरस के दिन सफेद शेर को विन्ध्य की धरती, जो कि सफेद शेरों की मातृभूमि है में लाकर ऊर्जा मंत्री ने विन्ध्य धरा के गौरव को आशातीत बढ़ाया है। यह उनके अथक एवं सतत प्रयास से ही सम्भव हो पाया है। इसके लिये उन्होने ऊर्जा मंत्री को साधुवाद दिया। बाला व्यंकटेश शास्त्री जी ने अपने प्रवचन में कहा कि व्यक्ति अपने भाव को समझ कर ही ईश्वर की सेवा करे। अपने विचारों और कार्य में सेवाभाव लायें। यदि सेवाभाव आ गया तो परेशानी तो दूर होगी ही साथ ही उस व्यक्ति के जीवन का प्रत्येक संतुलन और व्यवस्था ईश्वर स्वयं करेगे। प्रदीप पटेल ने भी विचार व्यक्त किये। आभार प्रदर्शन लक्ष्मणबाग गौशाला संचालन समिति के अध्यक्ष राजेश पाण्डे ने किया और कहा कि गौवर्धन पूजा की परम्परा को पुनः स्थापित किया जा रहा है। इसे और वृहद स्वरूप प्रदान किया जायेगा। गौशाला के कलेण्डर में गौवर्धन पूजा को शामिल किया जाएगा। इस गौशाला को आम जन की गौशाला बनाया जायेगा। सड़कों में गौवश भटके नही इसके लिये पूरे प्रयास होगे। मंच का संचालन घनश्याम तमेर ने किया। इस अवसर पर महापौर ममता गुप्ता, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक राजेश पाण्डे, लक्ष्मणबाग गौशाला समिति के अध्यक्ष राजेश पाण्डे, विवेक दुवे, कमलेश सचदेवा, नीरज पटेल, अरूण बंशल, प्रदीप पटेल, अमित तिवारी, प्रकाश गुप्ता, संतोष ताम्रकार, एस.बी. परिहार, दीनानाथ वर्मा, बाला व्यंकटेश शास्त्री, ओम प्रकाश पंसारी, रमेश गुप्ता, पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डीन, पशुपालन विभाग के चिकित्सकगण तथा नगर के प्रबुद्धजन मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment