नई दिल्ली। नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को अमेरिका मेंइमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ी। इंजन में खराबी आने के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा। इसमें 250 से ज्यादा लोग सवार थे।एयर इंडिया सूत्रों ने बताया कि बोइंग 777-300 ईआर विमान ने अमेरिकी समय के अनुसार दोपहर बाद लगभग 4 बजकर 50 मिनट पर नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान के एक इंजन में बहुत ज्यादा वाइब्रेशन होने पर उसे दो घंटे हवा में रहने के बाद वापस नेवार्क में उतार दिया गया। पायलटों ने सुरक्षित ढंग से प्लेन की लैंडिंग करवाई। एयर इंडिया ने इस घटना की पुष्टि की है।एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को दिल्ली जाने वाले विमान में बैठाया जा रहा है। जिस समय विमान में कंपन शुरू हुआ, उस समय यह 29 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान उतारे जाने के बाद पाया गया कि इंजन का एक ब्लेड टूटा हुआ था और इसी वजह से वाइब्रेशन शुरू हुआ था। पायलटों की मुस्तैदी की वजह से एक बडा़ हादसा टल गया। सूत्रों का कहना है कि स्थिति इसलिए गंभीर थी, क्योंकि सुरक्षित लैंडिंग के लिए पहले 60 टन फ्यूल खत्म करना जरूरी था। इसी वजह से यह दो घंटे तक हवा में उड़ता रहा।एयर इंडिया विमान का इंजन खराब, इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली। नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को अमेरिका मेंइमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ी। इंजन में खराबी आने के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा। इसमें 250 से ज्यादा लोग सवार थे।एयर इंडिया सूत्रों ने बताया कि बोइंग 777-300 ईआर विमान ने अमेरिकी समय के अनुसार दोपहर बाद लगभग 4 बजकर 50 मिनट पर नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान के एक इंजन में बहुत ज्यादा वाइब्रेशन होने पर उसे दो घंटे हवा में रहने के बाद वापस नेवार्क में उतार दिया गया। पायलटों ने सुरक्षित ढंग से प्लेन की लैंडिंग करवाई। एयर इंडिया ने इस घटना की पुष्टि की है।एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को दिल्ली जाने वाले विमान में बैठाया जा रहा है। जिस समय विमान में कंपन शुरू हुआ, उस समय यह 29 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान उतारे जाने के बाद पाया गया कि इंजन का एक ब्लेड टूटा हुआ था और इसी वजह से वाइब्रेशन शुरू हुआ था। पायलटों की मुस्तैदी की वजह से एक बडा़ हादसा टल गया। सूत्रों का कहना है कि स्थिति इसलिए गंभीर थी, क्योंकि सुरक्षित लैंडिंग के लिए पहले 60 टन फ्यूल खत्म करना जरूरी था। इसी वजह से यह दो घंटे तक हवा में उड़ता रहा।
Labels:
दुनिया
Location:
New Delhi, Delhi, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment