बेदी के चुनाव कार्यालय पर हमला, दस घायल

 नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जुबानी जंग अब हिंसा का रूप लेती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के दफ्तर पर हमला हुआ है। खबर आ रही है कि किरण बेदी के दफ्तर पर वकीलों ने हमला किया है। हमलावर किरण बेदी के खिलाफ नारे लगाते हुए आए थे। उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। हमले में 11 लोग घायल हो हए हैं। इसकी जानकारी स्वयं किरण बेदी ने ट्वीट कर दी है। हमले में घायल हरी ने बताया कि हम कार्यालय के बाहर रोड पर खड़े थे। उसी समय तकरीबन 200-250 लोग काली कोट पहने हुए आए और बोले कि तुम लोग आम आदमी के खिलाफ हो।अपने ट्वीट में किरण ने लिखा है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र कृष्णानगर स्थित दफ्तर पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया है, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर मिली है। अपनी सभा को समाप्त करके मैं तुरंत वहां पहुंच रही हूं।गौरतलब है कि किरण बेदी दिल्ली के कृष्णानगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। यहीं पर बेदी का चुनाव कार्यालय भी है। सोमवार शाम कुछ लोग बेदी के खिलाफ नारे लगाते हुए यहां आए। उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से तगड़ी झड़प हो गई। इस झड़प में 11 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि चुनावी सभा को समाप्त करके किरण बेदी घायलों का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंच गई हैं।

No comments:

Post a Comment