सिंहस्थ में क्षिप्रा के बांयी व दांयी ओर विशाल घाटों का निर्माण


उज्जैन । सिंहस्थ-2016 के लिये क्षिप्रा नदी का किनारा श्रध्दालुओं के स्नान हेतु सज संवर रहा है। क्षिप्रा के बांये किनारों पर जहां एक ओर लाल पुल से लेकर भूखी माता और भूखी माता से लेकर दत्त अखाड़ा तक विशाल घाटों का निर्माण कार्य हो रहा है, वहीं दांये तट पर भी लाल पुल से लेकर नरसिंह घाट तक की खाली पड़ी जगहों पर घाटों का निर्माण किया जा रहा है। अब लाल पुल पर खड़े होकर भूखी माता तक और भूखी माता से दत्त अखाड़ा तक के घाटों का विहंगम दृश्य क्षिप्रा तट की सुन्दरता में चार चांद लगा रहा है। अतिशयोक्ति नहीं कि सिंहस्थ-2016 में हरिद्वार की हर की पोढ़ी से सुन्दर हमारे क्षिप्रा तट के घाट होंगे।सिंहस्थ-2016 में प्रदेश सरकार उज्जैन में स्थायी रूप से ऐसे निर्माण करने के लिये कटिबध्द है, जिनसे आने वाले वर्षों में उक्त सुविधाओं का लाभ यहां के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये किया जा सके। इसी तारतम्य में क्षिप्रा नदी के बांये पश्चिम तट पर लाल पुल से भूखी माता तक पाँच करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से 540 मीटर घाटों का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की स्थिति में है। इसी तरह क्षिप्रा नदी के बायं पश्चिम किनारे पर भूखी माता से दत्त अखाड़ा तक 750 मीटर लम्बे घाटों का निर्माण नौ करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से किया जा रहा है। उक्त सभी कार्य मई माह के अन्त तक पूर्ण हो जायेंगे। इसी तरह लाल पुल से भूखी माता तक क्षिप्रा नदी के पूर्वी तट पर 210 मीटर लम्बे घाट का निर्माण एक करोड़ 15 लाख रूपये की लागत से पूर्ण होने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ-2016 के लिये क्षिप्रा के दोनों किनारों पर लगभग आठ किलो मीटर लम्बे घाटों का निर्माण कार्य जारी है और पुलिस विभाग के आंकलन के अनुसार इन घाटों पर चौबीस घंटे में 81 लाख लोगों को स्नान कराने क्षमता विकसित हो जायेगी।
सिंहस्थ-2016 के लिये निर्मित किये जा रहे घाटों का विवरणक्र घाट का नाम लम्बाई (मीटर में) लागत(रूपये) कार्य पूर्णता की संभावित तिथि पूर्णता की वर्तमान स्थिति
1 कबीर घाट 350 4 करोड़ 96 लाख -- कार्य पूर्ण
2 सोमतीर्थ कुण्ड विकास -- 54 लाख कार्य पूर्ण
3 क्षिप्रा नदी के पूर्वी किनारे पर चिन्तामन घाट के नीचले 3 मीटर चौड़े प्लेटफार्म का निर्माण 60 26 लाख -- कार्य पूर्ण
4 दत्त अखाड़ा घाट से बड़नगर रपट तक 3 मीटर चौड़े प्लेटफार्म 500 1 करोड़ 39 लाख -- कार्य पूर्ण
5 लाल पुल रेलवे से भूखी माता तक घाट का निर्माण क्षिप्रा के दांये तट पर 210 1 करोड़ 15 लाख 31.03.15 70 प्रतिशत
6 लाल पुल रेलवे से भूखी माता तक क्षिप्रा नदी के पश्चिम बांये तट पर 540 4 करोड़ 88 लाख 31.03.15 70 प्रतिशत
7 क्षिप्रा नदी के पश्चिम बांये किनारे पर भूखी माता से दत्त अखाड़े तक घाट का निर्माण 750 9 करोड़ 90 लाख 31.03.15 40 प्रतिशत
8 क्षिप्रा नदी के पूर्वी किनारे पर कर्कराज स्टापडेम से नरसिंह घाट के नीचे 3 मीटर चौड़े प्लेटफार्म का निर्माण 480 1 करोड़ 56 लाख -- कार्य पूर्ण

No comments:

Post a Comment