कोरिया पर जीत से आत्मविश्वास बढ़ा है : दीपिका

 नई दिल्ली : भारत की स्टार निशानेबाज दीपिका कुमारी ने आज  यहां कहा कि पोलैंड के रोसलो में महिला रिकर्व टीम का दक्षिण कोरिया पर मिली जीत से मनोबल बढ़ेगा जिसका फायदा उसे अगले होने वाली विश्व चैंपियनशिप अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में मिलेगा। दीपिका ने आज सुबह स्वदेश लौटने पर कहा, 'ओलंपिक में प्रदर्शन के बाद मैं काफी निराश थी। वहां मैं नर्वस हो गयी थी लेकिन इसके बाद मैंने काफी सुधार किया है। हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही है। कोरिया पर जीत बहुत महत्वपूर्ण है |

No comments:

Post a Comment