हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के कटु आलोचक स्वास्थ्य मंत्री डीएल रवींद्र रेड्डी को शनिवार रात मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया। अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बातचीत करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री रेड्डी ने रवींद्र को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली की दो-दिवसीय यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी की सिफारिश राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन के पास भेज दी है।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त किया
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के कटु आलोचक स्वास्थ्य मंत्री डीएल रवींद्र रेड्डी को शनिवार रात मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया। अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बातचीत करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री रेड्डी ने रवींद्र को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली की दो-दिवसीय यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी की सिफारिश राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन के पास भेज दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment