तैय्यब अली....' पर सोनाक्षी संग थिरकेंगे इमरान

मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेता इमरान खान अपनी आने वाली फिल्म 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई अगेन' में ऋषि कपूर के फेमस तैय्यब अली गाने पर थिरकते नजर आएंगे। तैय्यब अली गाना फिल्म अमर अकबर एंथोनी में ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था। बताया जाता है कि 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई अगेन' के निर्माताओं ने 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' के लोकप्रिय गाना तैय्यब अली का राइटस खरीद लिया है। बताया जाता है यह गाना इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया है। जहां इमरान पहली बार सोनाक्षी से मिलते हैं और अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं। 

No comments:

Post a Comment